चिकित्सक दिवस
विश्व चिकित्सक दिवस
भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक बड़ा जागरूकता अभियान हैं। जो सभी डॉक्टरों को उनकी जिम्मेदारियों और उनके महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ, चिकित्सा पेशेवरों को करीब आने और अपने पेशे की जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं। यह भारत के उत्कृष्ट चिकित्सक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ विधान चंद्र राय जी के जन्म के उपलक्ष्य में 1 जुलाई को मनाया जाता हैं। जिन्होंने पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया हैं, उन्हें अपने दूरदर्शी नेतृत्व के लिए राज्य का वास्तुकार भी कहा जाता हैं। घर लेते समय घर के आसपास में देखे जाने वाली महत्वपूर्ण चीजों में से एक अस्पताल या डॉक्टर क्लीनिक हैं, इसका कारण यह हैं, कि घर के पास चिकित्सा संबंधी सहायता मनुष्यों में सुरक्षा की भावना प्रदान करती हैं। डॉक्टर न सिर्फ मनुष्यों के जीवन में अपितु जीवों के भी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में डॉक्टरों को उच्च दर्जा दिया जाता हैं। हम सभी अपने स्वास्थ्य को कितना भी अच्छा रखना चाहे, परंतु हमारे स्वास्थ्य में कभी ना कभी परिवर्तन हो ही जाता हैं, हमारे स्वास्थ्य में थोड़ा भी परिवर्तन होने पर हम तुरंत डॉक्टर के पास जाते हैं और हम अपनी समस्या (बीमारी) के बारे में बताते हैं, डॉक्टर हमारी समस्याओं (बीमारियों) को ध्यान से सुनता हैं, और वह मरीज (बीमार व्यक्ति) के लिए दवा लिख कर देते हैं, अगर जरूरत पड़ी तो मरीज को विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह भी देते हैं, लोगों की जिंदगी को लेकर हम सभी को डॉक्टरों पर विश्वास करना चाहिए, परंतु बहुत से अंधविश्वासों का भी प्रसार किया जा रहा हैं, हमें इन अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए। आज के समय में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के आने पर भी डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों का इलाज (सेवा) किया हैं, और इसी का परिणाम हैं कि हम जल्द ही कोरोना वायरस को परास्त करेंगे और उससे पूर्ण रूप से विजय प्राप्त करेंगे।कोरोना काल में डॉक्टर्स के योगदान के लिए हम सभी उनके आभारी हैं।लोगों में डॉक्टरों के प्रति बहुत उम्मीद और विश्वास होता हैं, डॉक्टरी को पेशा कम, सेवा अधिक समझा जाता हैं। सारें डॉक्टर्स जब चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करते हैं, तो उनके मन में जरूरतमंदों की सेवा का जज्बा होता हैं। विश्व में ऐसे भी बहुत से डॉक्टर्सं हैं, जो मरीजों का फ्री (मुफ्त) में या बहुत कम पैसे में इलाज करते हैं। हम सभी को भी चाहिए कि हम डॉक्टर्स का सम्मान करें, उनके साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करें और उनकी बात मानें। उनके कहने पर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ले जाए। उनके परामर्श (सलाह) के अनुसार ही दवाई लें। जिससे मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ किया जा सकें।।
शिवम रामटेक्कर
बालाघाट, मध्यप्रदेश
Miss Lipsa
26-Aug-2021 06:44 AM
Super
Reply
🤫
13-Aug-2021 08:30 AM
👌👌
Reply